मंदिर की सीढ़ी, चढ़ चढ़ मांगू
भाग्य तू सब का गढ़े
मंदिर की सीढ़ी, चढ़ चढ़ मांगू
भाग्य तू सब का गढ़े
खुलते है उसके, किस्मत के ताले
मस्तक जो, चरण में धरे
खुलते है उसके, किस्मत के ताले
मस्तक जो, चरण में धरे
हर किसी का, नहीं नसीबा
मैया के दर्शन करे
हर किसी का, नहीं नसीबा
मैया के दर्शन करे
होती जिन पर, नजर कृपा की
मैया के द्वार चले
होती जिन पर, नजर कृपा की
मैया के द्वार चले
दुख के दिन और, गम की राते
कष्टों से मुक्ति मिले
दुख के दिन और, गम की राते
कष्टों से मुक्ति मिले
आरासणा में,जो है बिराजे
काज सफल वो करे
आरासणा में,जो है बिराजे
काज सफल वो करे
ध्यान करे जो, मन से ध्यावे
मन की मुरादे फले
ध्यान करे जो, मन से ध्यावे
मन की मुरादे फले
ठोकर खाए, अंधेरी राह पे
वहां भी दीप जले
ठोकर खाए, अंधेरी राह पे
वहां भी दीप जले
द्वार पे तेरे, जो भी आए
सबकी ही बिगड़ी बने
द्वार पे तेरे, जो भी आए
सबकी ही बिगड़ी बने
रुक गई जो, जीवन की गाड़ी
पटरी पे फिर से चले
रुक गई जो, जीवन की गाड़ी
पटरी पे फिर से चले
सबकी सहाय, करना भवानी
सबके तू कष्ट हरे
सबकी सहाय, करना भवानी
सबके तू कष्ट हरे
मांगू क्या मैं, तुझ से मैया
बिन मांगे सब मिले
मांगू क्या मैं, तुझ से मैया
बिन मांगे सब मिले
Songs Credit
Song : मंदिर की सीढ़ी चढ़ चढ़ मांगू (आरासुरी अंबाजी न्यू सोंग)
🎤 Singer: Ai (Tulsii Jaipal)
🎶 Music: Ai (Tulsii Jaipal)
✍️ Lyricsist : Hitesh Choudhary
🎬 Video Editor : Tulsii Jaipal
🎤 Language : Hindi
📺 Channel: Mohani Music Hindi
माँ के दरबार तक पहुंचने वाली हर सीढ़ी केवल पत्थर की नहीं होती, वो भक्त की श्रद्धा, विश्वास और अटूट भक्ति की पहचान होती है। यह भक्ति गीत “मंदिर की सीढ़ी चढ़ चढ़ मांगू” माँ की उसी पावन यात्रा और भक्त के समर्पण की कहानी को दर्शाता है।
आरासुरी अंबाजी मंदिर भारत के सबसे पवित्र शक्तिपीठों में से एक है, जहाँ लाखों भक्त नंगे पांव चलकर, कठिन रास्तों को पार करके, केवल माँ के दर्शन के लिए आते हैं। जब भक्त माँ की सीढ़ियाँ चढ़ता है, तो वह केवल अपनी इच्छाएँ नहीं मांगता, बल्कि अपना दर्द, अपने संघर्ष और अपना पूरा जीवन माँ के चरणों में समर्पित कर देता है।
माँ अंबाजी अपने हर सच्चे भक्त की पुकार सुनती हैं। जो सच्चे दिल से माँ को पुकारता है, माँ उसका हाथ कभी नहीं छोड़ती। यह गीत हर उस भक्त को समर्पित है जिसने कठिन समय में भी माँ पर विश्वास रखा और माँ ने उसके जीवन को आशा, शक्ति और आशीर्वाद से भर दिया।
यह गीत आपको माँ के दरबार की उस दिव्य अनुभूति से जोड़ देगा, जहाँ हर कदम पर आस्था है, हर सांस में भक्ति है, और हर दिल में माँ का नाम है।
अगर आप भी माँ अंबाजी के सच्चे भक्त हैं, तो कमेंट में जरूर लिखें — “जय माँ अंबाजी” 🙏
