वर दे माँ, वार दे
अज्ञानता को संहार दे
हे वाघेश्वरी हे ज्ञानेश्वरी
हे माँ सरस्वती शारदे
वर दे माँ, वार दे
कृष्ण पूजिता सर्व वंदिता
सब रागों की तुम ही रचिता
कमल हासिनी हंस विराजिनी
ज्ञान की तुम चिर सरिता
हे वाघेश्वरी हे ज्ञानेश्वरी
हे माँ सरस्वती शारदे
वर दे माँ, वार दे
रजत कनक न मोती मानक
मुझको बनादे तेरा साधक
तुझको ध्याऊँ तुझको पूजूं
कंठ को मेरे प्राण दे
हे वाघेश्वरी हे ज्ञानेश्वरी
हे माँ सरस्वती शारदे
वर दे माँ, वार दे
विणा वादिनी वाणी प्रदाता
कला की देवी बुद्धि विधाता
ध्वल वर्ण है श्वेत वस्त्र है
विणा माल और शास्त्र हस्त है
हे वाघेश्वरी हे ज्ञानेश्वरी
हे माँ सरस्वती शारदे
वर दे माँ, वार दे
अज्ञानता को संहार दे
हे वाघेश्वरी हे ज्ञानेश्वरी
हे माँ सरस्वती शारदे
वर दे माँ, वार दे
Songs Credit
𝅘𝅥𝅮 Title : Var De Maa Sharde Sarswati Vandana
𝅘𝅥𝅮 Singer : Harsh Vyas
𝅘𝅥𝅮 Music : Harsh Vyas
𝅘𝅥𝅮 Lyrics : Pradeep verma
𝅘𝅥𝅮 Publisher : Tulsi Jaipal
𝅘𝅥𝅮 Editor : Hitesh Choudhary
𝅘𝅥𝅮 Producer : Tulsi Jaipal
𝅘𝅥𝅮 Category : Devotional Song
𝅘𝅥𝅮 Sub Category : Sarswati Vandana